अलसी खाने से क्या होता है | अलसी खाने से फायदे क्या हैं

 अलसी के बीज (Flaxseed) का भारत में हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अलसी का उपयोग कई सालों से औषधि के रूप में हो रहा है। पहले यह केवल ग्रामीण इलाकों में ही मशहूर था, लेकिन अब इसके सेहत के अनेक फायदों को देखते हुए बड़े शहरों के लोगों ने भी इसका सेवन शुरू किया है। 

Thyroid me Alsi ke fayde

अलसी में क्या होता है 

अलसी में लिग्नन्स, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, प्रोटीन और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड जैसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) या ओमेगा-3 जैसे तत्वों का भंडार हैं। पिसी अलसी (flax seeds) का एक चम्‍मच लगभग 7 ग्राम होता है।

1 चम्मच पिसी अलसी में 1.28 ग्राम प्रोटीन, 2.95 ग्राम फैट, 2.02 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.91 ग्राम फाइबर, 17.8 मिग्रा कैल्शियम, 27.4 मि.ग्रा मैग्‍नीशियम, 44.9 मिग्रा फास्‍फोरस, 56.9 मिग्रा पोटैशियम, 6.09 माइक्रोग्राम फोलेट और 45.6 माइक्रोग्राम ल्‍यूटिन और जीएक्‍सेंथिन होता है। 

अलसी खाने से क्या होता है 


अलसी पुरुषों की सेक्स प्रॉब्लम का इलाज करने में असरदार है। काली मिर्च और शहद के साथ अलसी का खाने से धातु रोग, वीर्य रोग ठीक होता है और इससे सेक्स पावर बढ़ती है । 

अलसी खाने से हृदय रोग से आराम मिलता है क्योंकि अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं। अलसी के बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल 6% से 11% कम हो सकता है।

अलसी खाते रहने से पेट सही रहता है क्योंकि इसमें फाइबर खूब होता है, इसलिए ये डाईजेशन कब्ज की समस्या को दूर करता है। 

खाली पेट अलसी का सेवन बालों को मजबूत बनाता है और बाल बढ़ते हैं टूटते-झड़ते कम हैं। 

अगर थकान और एनर्जी की कमी की समस्या हैं तो अलसी खाना आपको बहुत फर्क महसूस करवाएगा। कुछ दिन नियमित रूप से सुबह अलसी खाने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और कमजोरी की वजह से होने वाली सुस्ती नहीं महसूस होगी। 

ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटीइड गठिया की प्रॉब्लम में अलसी के तेल से मालिश करें। 

टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में अलसी के सेवन जरूर खाएं।  

फैटी लिवर की प्रॉब्लम में अलसी जरूर खाएं। सुबह खाली पेट अलसी खाने से लिवर ठीक होता है और लिवर रोग में आराम मिलता है। 

अलसी से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी फैट को घटाने का काम करता है। अलसी का  अमीनो एसिड वजन घटाता है।

महिलाओं की हार्मोनल समस्या में अलसी खाना फायदेमंद है। अलसी खाने से अनियमित पीरियड की प्रॉब्लम ठीक होती है क्योंकि अलसी एस्ट्रोजन लेवल को कंट्रोल करता है। 

सुबह के समय अलसी सेवन करने से मोटापा (Obesity) कम करता है।